फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Umesh Sainthia resigns from BSP before Lok Sabha Election 2019 in agra

आगरा: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को एक और झटका, उमेश सैंथिया ने दिया इस्तीफा

Sun, 03 Mar 2019 02:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Umesh Sainthia resigns from BSP before Lok Sabha Election 2019 in agra
बीएसपी लोगो
सपा से गठबंधन के बाद भले ही आगरा की दोनों लोकसभा सीटें बसपा के खाते में आ गई हों, लेकिन चुनाव से पहले यहां अपने ही बसपा का साथ छोड़ते जा रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र कुमार चिल्लू के बाद बसपा को एक और झटका लगा है। 
विज्ञापन


बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के करीबी माने जाने वाले उमेश सैंथिया ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। उमेश सैंथिया फतेहाबाद विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बसपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा में पिछले एक महीने के अंदर कई नेता बसपा से अलग हो चुके हैं। बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे देवेंद्र कुमार चिल्लू ने बसपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ा है, वहीं बगावती तेवर के चलते कुंवरचंद वकील को बसपा ने बाहर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उमेश सैंथिया ने बसपा से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि वे घुटन महसूस कर रहे थे। बसपा में बोलने की आजादी नहीं है। बसपा के बाद सैंथिया कहां जाएंगे, यह उन्होंने अभी स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उनके जाने से बसपा को नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed