फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Udyan Abha Toofan Express canceled By Indian Railway Mathura

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आगरा में रद्द की तूफान एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान

Fri, 13 Sep 2019 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Sep 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Udyan Abha Toofan Express canceled By Indian Railway Mathura
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
श्रीगंगानगर से हावड़ा जा रही तूफान एक्सप्रेस को आगरा पहुंचने पर अचानक रद्द कर दिया। इस ट्रेन में मथुरा से यात्रा कर रहे 80 से अधिक यात्रियों को वापस आना पड़ा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मथुरा के आरक्षित यात्रियों के लिए कोच लगाना भूले रेलवे अफसर, अमृतसर-इंदौर इंटरसिटी में हंगामा
विज्ञापन


श्रीगंगानगर से हावड़ा जा रही 13008 तूफान एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 10:30 बजे मथुरा जंक्शन से हावड़ा के लिए चली। इस ट्रेन में विभिन्न स्टेशनों को जाने के लिए 80 से अधिक यात्री सवार हुए। ट्रेन 12 बजे आगरा कैंट फिर आगरा फोर्ट पहुंची। वहां एनाउंस किया गया कि टूंडला में रेल लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने के चलते रद्द किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पूर्व सूचना के अचानक ट्रेन रद्द होने पर स्टेशन मास्टर के पास गए। स्टेशन मास्टर ने रिजर्वेशन काउंटर से पैसा वापस ले जाने को कह दिया। इसके बाद यात्री वापस लौटे। 

यात्री आरके शर्मा, डीके ने बताया कि अचानक ट्रेन रद्द होने से पूरे सप्ताह का कार्यक्रम गड़बड़ा गया है। डीसीएम (जनसंपर्क अधिकारी) आगरा एसके श्रीवास्तव ने बताया कि टूंडला में कार्य के चलते तूफान एक्सप्रेस को रद्द किया गया। यात्रियों को पूरा पैसा वापस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed