फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   typhoid patients increased with viral

जिले में वायरल के साथ बढ़ रहे टाइफाइड के मरीज

Thu, 15 Sep 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:42 PM IST
सार

जिले में वायरल बुखार के साथ ही टाइफाइड के मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है।पहले तो वायरल की चपेट में लोग थे, लेकिन अब टाइफाइड के मरीज अधिक मिल रहे हैं।वरिष्ठ फिजीशियन डॉॅ. जेजे राम ने बताया कि उनके पास आने वाले बुखार के मरीजों में हर तीसरा मरीज टाइफाइड से पीड़ित दिख रहा है।

विज्ञापन
typhoid patients increased with viral

विस्तार

मैनपुरी। जिले में वायरल बुखार के साथ ही टाइफाइड के मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल स्थित जांच केंद्र पर प्रतिदिन 25 से 30 लोग टाइफाइड से पीड़ित निकल रहे हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने लोगों को बचाव की सलाह दी है। बुधवार को जिला अस्पताल में टाइफाइड से पीड़ित आठ मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहले तो वायरल की चपेट में लोग थे, लेकिन अब टाइफाइड के मरीज अधिक मिल रहे हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉॅ. जेजे राम ने बताया कि उनके पास आने वाले बुखार के मरीजों में हर तीसरा मरीज टाइफाइड से पीड़ित दिख रहा है। जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट में भी बड़ी संख्या में मरीज टाइफाइल से पीड़ित मिल रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 125 से 150 मरीजों की जांच कराई जा रही है, जिसमें 25 से 30 मरीज टाइफाइड से पीड़ित निकल रहे हैं। डॉॅ. ने कहा कि लोग संक्रमित भोजन करने और दूषित पेयपदार्थ लेने के कारण टाइफाइड की चपेट में आ रहे हैं। यदि लोगों ने बचाव की तरफ ध्यान नहीं दिया तो टाइफाइड जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन

-----
डॉ. जेजे राम बताते हैं कि टाइफाइड एक जीवाणु संक्रमण है। यह सिर्फ एक अंग को नहीं, बल्कि शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। रक्तप्रवाह में पहुंचने के बाद, बैक्टीरिया यकृत, प्लीहा और मांसपेशियों सहित जठरांत्र संबंधी मार्ग पर हमला करते हैं। कभी-कभी, यकृत और प्लीहा भी सूज जाते हैं। रक्त के माध्यम से बैक्टीरिया पित्ताशय की थैली, फेफड़े और गुर्दे तक भी पहुंच सकते हैं। इसका समय से उपचार जरूरी है। यदि समय से उपचार नहीं मिला तो पीड़ित की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लक्षण
- दस्त होना
- पेट में दर्द होना
- सिरदर्द में दर्द होना
- कमजोरी महसूस करना
- बुखार रहना
- भूख में कमी आना
-------
प्रमुख कारण
- दूषित शौचालय का उपयोग करना
- बिना हाथ धोए भोजन को छूना।
- दूषित जल स्रोत से भोजन खाना।
- दूषित कच्ची सब्जियां खाना।
- दूषित दूध उत्पादों का सेवन।
-------
बचाव के उपाय
- हाथों की साफ-सफाई का ख्याल रखें
- स्ट्रीट फूड से परहेज करें
- घर के बर्तनों को साफ-स्वच्छ पानी से धोएं।
- घर का बना ताजा और गर्म खाना खाएं
- कच्ची सब्जी, फल खाने और दूषित पानी पीने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed