फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths were killed in bike collision in Firozabad while two people including girl were injured

Firozabad: बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत, युवती सहित दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 22 Apr 2023 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 02:02 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन
Two youths were killed in bike collision in Firozabad while two people including girl were injured
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि युवती सहित दो लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


हादसा शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आरोंज के पास हाईवे पर हुआ। यहां शनिवार को ईद पर्व मनाया जा रहा है। इसी बीच नैनी ग्लास निवासी फैजान बाइक से दोस्तों से मिलने और ईद की बधाई देने निकला। हाईवे पर सामने से जलोपुरा टूंडला निवासी शिवम (30) अपनी बाइक पर आ रहा था।

विज्ञापन

बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत

आरोंज के पास दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों में सवार युवती सहित चार लोग वहीं गिरकर घायल हो गए। हादसा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल

इससे पहले मौके पर पहुंचे एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने फैजान और शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवती सहित दो लोगों को गंभीर हालात में भर्ती किया गया है। खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed