{"_id":"5cca7a27bdec22076d2040fa","slug":"two-youths-die-after-bike-collision-with-tractor-trolley-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
Thu, 02 May 2019 10:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 May 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में बुधवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई। घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक लगन समारोह से लौट रहे थे। पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
हादसे में मरने वाले इटावा जनपद के थाना इकदिल क्षेत्र के जगमोहनपुर निवासी कृष्णमुरारी (25) पुत्र रामप्रसाद और फिरोजाबाद के गोपाल नगर निवासी रवि (28) पुत्र सुरेंद्र हैं। ये दोनों बाइक से शिकोहाबाद के गांव बुडरई में किसी रिश्तेदार के लगन समारोह में गए थे।
बुधवार रात को कृष्णमुरारी और रवि बाइक से वापस लौट रहे थे। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बालाजी मंदिर से आगे उज्जवल होटल के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में उनकी बाइक घुस गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। सूचना पाकर मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल था।