फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths attempted to rape a student

Agra News: छात्रा के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 15 Nov 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two youths attempted to rape a student
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी निवासी एक नाबालिग छात्रा से दो युवकों ने सुनसान रास्ते में रोककर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दोनों युवकों के खिलाफ छात्रा के परिजन ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

किशोरी के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी 14 नवंबर की शाम को ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। जैसे ही अपनी कॉलोनी में आई तभी सुनसान क्षेत्र देखकर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और खींच कर झाड़ियों में ले गए। यहां उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने मुंह दबाने वाले युवक के हाथ पर काट लिया और जोर से चिल्लाई। शोर सुनकर एक अज्ञात व्यक्ति ने युवकों को ललकारते हुए पुलिस बुलाने की बात कही। इससे युवक छात्रा को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। छात्रा ने बताया कि वह दोनों युवकों को नहीं पहचानती है लेकिन कई बार कॉलोनी में उन्हें देखा है। दोनों युवक सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed