फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths arrested with one and a half kilograms of charas in Firozabad

Firozabad: एफसीआई गोदाम के पास खड़े थे दो युवक, पुलिस ने चेकिंग की तो रह गई हैरान

Tue, 04 Oct 2022 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 03:42 PM IST
सार

शिकोहाबाद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। चेकिंग के दौरान उनके पास से पुलिस ने सवा किलो चरस मिला।
 

विज्ञापन
Two youths arrested with one and a half kilograms of charas in Firozabad
चरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में थाना पुलिस ने सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में एटा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के समीप से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.250 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

शिकोहाबाद में किसी को देने आए थे चरस

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में एफसीआई गोदाम के पास खड़े दिखाई दिये। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से सवा किलो चरस बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शिकोहाबाद में इसकी डिलेवरी करने आए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नाचते हुए आई मौत: देवी पंडाल में थक कर हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचने तक टूट गई सांसों की डोर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैनपुरी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पकड़े गये युवकों ने अपने नाम राजा और मोहन निवासी गिहार कॉलोनी मैनपुरी बताया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed