फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youth sexual abused with two minor sisters in mainpuri

मैनपुरी: खेत पर गईं दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Sat, 06 Nov 2021 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 05:38 PM IST
सार

मैनपुरी में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों पर आरोप लगा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है। उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
two youth sexual abused with two minor sisters in mainpuri
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में रिश्ते की दो नाबालिग बहनों के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दोनों बहनें शुक्रवार की शाम खेत पर गईं थीं। तभी रास्ते में दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच कर ले गए। पीड़ित किशोरों के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उक्त आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बहनें शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर से खेत की ओर गईं थीं। गांव के बाहर बंबा की पटरी के पास पहुंची, तभी दन्नाहार क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी गौरव शाक्य और बिछवां के गांव करीमगंज निवासी सौरभ ने किशोरियों को पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच ले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन


पीड़ित किशोरियों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उधर, पुलिस ने पीड़ित किशोरियों का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed