{"_id":"5b921956867a55013968367e","slug":"two-young-people-killed-by-poison-woman-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की जहर खाने से मौत, महिला ने लगाई फांसी, तीनों का शू कारोबार से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की जहर खाने से मौत, महिला ने लगाई फांसी, तीनों का शू कारोबार से कनेक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना क्षेत्र में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। हालांकि दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं शाहगंज थाने के नरीपुरा क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इधर परिजनों का आरोप है कि दहेज के चलते ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया है।
विज्ञापन
सुसाइड : 1
खंदारी निवासी अमरदीप (19) पुत्र अशोक जूता कारीगर था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले वह हादसे का शिकार हो गया था। सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। सिर में चोट लगने के कारण दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरदीप के बड़े भाई की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
सुसाइड : 2
ग्यासपुरा, शाहगंज निवासी अरुण कुमार (20) पुत्र जसराम जूता कारीगर था। बुधवार को भाई काम पर गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरुण घर की छत पर टिनशेड के नीचे बैठा हुआ था। बहन करिश्मा छत पर आई तो वह जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि अरुण के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई है, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सुसाइड : 3
यमुना ब्रिज निवासी पूजा (23) पुत्री मन्नूराम की शादी 10 महीने पहले नरीपुरा निवासी सुशील के साथ हुई थी। सुशील जूता कारीगर है। मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार को ससुरालियों ने जानकारी दी कि पूजा की हालत बिगड़ गई है। इस पर परिजन ससुराल आ गए। यहां पर पूजा मृत पड़ी थी। पूछताछ पर ससुरालियों ने बताया कि पूजा ने फांसी लगा ली है, उसे अस्पताल भी लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।