फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two young man died in road accident in mathura

मथुरा में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, दो युवकों की मौत

Thu, 17 Jun 2021 05:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 05:02 PM IST
सार

दोनों युवक राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे। ट्रैक्टर से खाद लेने के लिए गोवर्धन जा रहे थे। गांठौली बाईपास मार्ग पर हादसे का शिकार हो गए। 
 

विज्ञापन
two young man died in road accident in mathura
सड़क हादसा ( सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में गांठौली बाईपास मार्ग पर परासौली के निकट ट्रैक्टर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को कुम्हेर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकत्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


आगरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और महिला की मौत
विज्ञापन

  
हादसा बुधवार रात तकरीबन 10 बजे हुआ है। ट्रैक्टर पर सवार तोता (36 वर्ष) पुत्र बालमुकुंद निवासी सैंथी, जगराम (35 वर्ष) पुत्र थान सिंह निवासी रणवीर थाना कुम्हेर जिला भरतपुर,  कुम्हेर से खाद लेने गोवर्धन जा रहे थे। गांठौली बाईपास मार्ग पर परासौली के निकट अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया। दोनों युवक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद: दूसरी युवती से हो रही थी प्रेमी की सगाई, दावत में पहुंच गई प्रेमिका, जानिए फिर क्या हुआ

घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए कुम्हेर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकत्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर सवार युवक खाद लेने गोवर्धन जा रहे थे। बाईपास पर अज्ञात वाहन से टक्कर हुई है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed