फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two year old google boy guru upadhyaya of mathura

दो साल का गूगल 'गुरु', दिमाग में बसा है दुनिया का नक्शा

Mon, 24 Sep 2018 05:12 PM IST
डिजिटल टीम, आगरा
डिजिटल टीम, आगरा Updated Mon, 24 Sep 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
two year old google boy guru upadhyaya of mathura
मथुरा के गुरु उपाध्याय।

देश-दुनिया की एक क्लिक में जानकारी देने वाले गूगल के बाद अब एक 'गूगल ब्वॉय' चर्चा में हैं। इनके दिमाग में पूरी दुनिया का नक्शा बसा हुआ है। इतना ही नहीं हर देश की भौगोलिक स्थित की भलीभांत जानकारी है।

विज्ञापन


देश का नाम लेते ही कंम्यूटर की तरह फटाफट जानकारी दे देते हैं। ये इसलिए नायाब है, क्योंकि इस गूगल ब्वॉय की उम्र महज दो साल की है। हरियाणा के 5 साल के कौटिल्य के बाद अब ये गूगल ब्वॉय अपने तेज दिमाग से लोगों को चकित कर रहा है।
विज्ञापन


मथुरा का रहने वाला दो साल का मासूम गुरु उपाध्याय अन्य बच्चों की तरह ही है। ये दूसरे बच्चों से बस मेमोरी में अलग है। इनकी याददाश्त गजब की है। गुरु को कई देशों और उनकी राजधानी के नाम याद हैं। वह वर्ल्ड मैप में उनकी भौगोलिक स्थिति भी बाखूबी बता देते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें कई देशों की नदियों के भी नाम याद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मम्मी प्रिया उपाध्याय और पिता अरविंद उपाध्याय बताते हैं कि गुरु का जन्म 14 जुलाई 2016 को हुआ। उसे कोई भी बात बताई जाए। वह उसे बहुत गंभीरता से सुनता है।

प्रिया ने बताया की वो और पति अरविंद दोनों सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सिविल परीक्षा के सवाल-जवाब को पढ़ते हैं और एक-दूसरे से पूछते हैं। गुरु इन बातों को बड़ी गंभीरता से सुनता है। वे अब जब सवाल करते हैं, तो उनसे पहले गुरु जवाब दे देता है।

गुरु जितना अच्छा हिंदी में जवाब देते हैं। वैसे ही अगर इंग्लिश भाषा में बात की जाती है, तो वे उसी भाषा में जवाब देते हैं। दो साल के इस गुरु के दिमाग को देखते हुए लोग अब गूगल ब्वॉय नाम देने लगे हैं। इनका शार्प दिमाग चर्चा का विषय बना हुआ है।

मालूम हो कि इससे पहले हरियाणा के पांच साल के कौटिल्य ने अपने दिमाग से लोगों को चकित कर रखा है। उन्हें कौन बनेगा करोड़पति समेत कई टीवी कार्यक्रमों में बुलाया गया था। मथुरा की 'मेमोरी गर्ल' नाम से मशहूर प्रेरणा शर्मा ने अपना नाम गिनीज बुक में दर्जा कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed