फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Year Old Girl Dies After Fell Down In Boiling Vegetable Kadhai In Etah

एटा में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह में खौलती सब्जी की कढ़ाई में गिरी दो साल की मासूम, मौत

Sat, 26 Jun 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 12:01 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव बबरौती में शादी की दावत के लिए बन रही सब्जी की कढ़ाई में दो वर्षीय बच्ची गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। 

विज्ञापन
Two Year Old Girl Dies After Fell Down In Boiling Vegetable Kadhai In Etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा जिले के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बबरौती में दो साल की मासूम खौलती सब्जी की कढ़ाई में गिर गई। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम अपनी मौसी की शादी में परिजनों के साथ आई थी। 

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के कुरावली थाना के गांव मोहनपुरा निवासी राघवेंद्र परिवार सहित अपनी ससुराल साली की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। उनके साथ दो वर्षीय पुत्री अज्जू भी थी। मृतका के मामा अभिषेक ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे हलवाई काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


भट्ठी पर रखी कढ़ाई में सब्जी खौल रही थी। इसी दौरान अज्जू किसी तरह वहां पहुंच गई। अचानक किसी का धक्का लगने से बच्ची कढ़ाई में गिर गई। लोगों ने तुरंत निकाल लिया, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गई। जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी वाले घर में छाया मातम
मौसी की शादी में आई दो वर्ष की मासूम बिटिया अज्जू की उछल-कूद से शादी वाले घर का आंगन महक रहा था। सब्जी की कढ़ाई में गिरने से उसकी मौत के बाद शादी में मातम छा गया। परिजन बेटी के शव को लेकर मैनपुरी स्थित अपने गांव चले गए। 

दूल्हा पक्ष के लोगों को बच्ची के कढ़ाई में गिरने और मौत की खबर मिली तो कई लोग आगरा पहुंच गए। गांव में आकर बैंड शाम को ही खड़ा हो गया था, लेकिन मातमी माहौल के चलते न बैंड बजा और न ही डीजे। औपचारिक रूप से शादी की रस्में हुईं।

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को बच्ची की मृत्यु की कोई सूचना नहीं दी है। उसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed