फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two women injured after shooting in Harsh firing in mathura

देवी जागरण में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दो महिलाएं घायल

Sat, 08 Dec 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 08 Dec 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
two women injured after shooting in Harsh firing in mathura
फायरिंग - फोटो : SELF
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी हर्ष फायरिंग रुक नहीं रही है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मथुरा जिले में शनिवार को हर्ष फायरिंग में दो महिलाएं गोली लगने घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना थाना बलदेव के गांव पटलौनी के नगला मंसा की है। थाना बलदेव के नगला मंसा निवासी गुड्डू उर्फ उदयवीर पुत्र ब्रजलाल के बेटे के नामकरण संस्कार के मौके पर शुक्रवार की रात को देवी जागरण चल रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान गुड्डू के मगोर्रा निवासी एक रिश्तेदार ने अपनी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। तभी एक गोली नगला मंसा की गीता पत्नी हाकिम सिंह के घुटने को छीलते हुए अनीता पत्नी करतार के पेट में जा लगी। गोली लगते ही दोनों महिलाओं जमीन पर गिर पड़ी। यह देख देवी जागरण में अफरातफरी मच गई। फायरिंग करने वाला भाग खड़ा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई। अगर तहरीर नहीं आई तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed