फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two women died due to electrocution after falling of High tension line wire in etah

Etah News: खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मौके पर मौत

Sat, 20 Aug 2022 08:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 08:45 PM IST
सार

एटा में शनिवार दोपहर को दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों देवरानी और जेठानी थीं। इनके ऊपर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया था। 

विज्ञापन
Two women died due to electrocution after falling of High tension line wire in etah
मृतकों के शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार की दोपहर खेत पर काम कर रही दो महिलाओं के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे दोनों की मौत हो गई। आधा घंटा तक दोनों के शव खेत में ही पड़े रहे। विद्युत निगम की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया और शव को नहीं उठने दिया। अधिकारियों के पहुंचने के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


हादसे में गांव छितौनी निवासी चंद्रवती (50) और ऊषा देवी की मौत हुई है। दोनों देवरानी और जेठानी हैं। ऊषा देवी के पुत्र पंकज कुमार ने बताया कि मां और ताई चंद्रवती खेतों पर तोरई की फसल तोड़ने के लिए गई थी। दोपहर करीब एक बजे बिजली आई, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दोनों के ऊपर गिर गया। 
विज्ञापन


पास के ही खेत में काम कर रही अन्य महिलाओं ने आकर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद बिजली फीडर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराने के लिए कहा गया। इसके आधे घंटे बाद सप्लाई बंद की गई। तब तक मां और ताई बिजली के तार में ही चिपकी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के पतियों की हो चुकी है मौत

गांव के ही मोतीराम ने बताया कि दोनों महिलाओं के पतियों की मौत हो चुकी है। चंद्रवती के पति गिरंद सिंह की कोरोना काल में बीमार के शिकार हो जाने से मौत हो गई थी, जबकि ऊषा देवी के पति शेर सिंह की करीब तीन वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दोनों ही महिलाएं अपने ही बलबूते पर परिवार चला रही थी। 

ऊषा की तीन बेटियों की नहीं हुई शादी

ऊषा देवी के छह बच्चे हैं, इनमें एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। जब कि तीन बेटियां और एक बेटा शादी के लिए है। तीनों बेटियों की जिम्मेदारी मां के ऊपर थी, जो हादसे का शिकार हो गई। 

अफसरों के पहुंचने पर उठने दिया शव

विद्युत तार की चपेट में आने के बाद ग्रामीणों में रोष पनप गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिए। सूचना पर एसडीएम सदर शिव कुमार और सीओ सिटी कालू सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों के समझाने के बाद पुलिस ने विद्युत अधिकारी को बुलाया और मुआवजा का आश्वासन मिलने के बाद शवों को उठने दिया। 

अधिशाषी अभियंता एपी सिंह ने बताया कि इंसूलेटर का तार टूटने से ट्रांसफार्मर से करंट वापस आ गया। जिससे यह हादसा हो गया। विभाग की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed