फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two women clashed with the same young man as their husband in Firozabad

फिरोजाबाद: गांव में पत्नी को छोड़कर शहर में महिला संग रह रहा था पति, एक दिन हुआ कुछ ऐसा कि...

Sat, 17 Jul 2021 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 10:14 AM IST
सार

शिकोहाबाद में एक युवक किराए के मकान में दूसरी महिला के साथ रह रहा था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो वह अपनी सास को लेकर वहां पहुंच गई। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। 
 

विज्ञापन
Two women clashed with the same young man as their husband in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो महिलाएं एक ही युवक को अपना पति बताने लगीं। इसे लेकर दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई और दोनों महिलाओं को लेकर थाने आई। युवक भाग गया। 

विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के सैरनाइन गांव का युवक शिकोहाबाद के मोहल्ला यादव कॉलोनी में किराए के मकान में एक महिला के साथ रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी गांव में अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। उक्त महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए शिकोहाबाद डॉक्टर के पास आई थी। 
विज्ञापन


तभी उसे किसी ने बताया कि तुम्हारा पति यादव कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रह रहा है और अभी घर पर है। जानकारी होते ही महिला अपनी सास के साथ उस मकान पर पहुंच गई। महिला को देखकर उसका पति मकान से बाहर आ गया। जब उसने अपने पति से साथ चलने के लिए कहा तो उसके साथ रह रही महिला ने विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर हुई गाली-गलौज
इसके बाद दोनों महिलाओं में गाली गलौज और एक-दूसरे को अपशब्द कहना शुरू हो गया। महिलाओं के बीच झगड़ा होते देख मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। दोनों महिलाएं युवक को अपना पति बता रही थीं। महिलाओं का हंगामा देख मोहल्ले के लोगों ने डॉयल 112 पर फोन कर सूचना दी। 

पुलिस को देख युवक भाग गया लेकिन पुलिस झगड़ा कर रही दोनों महिलाओं को लेकर थाने लाई। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि दो महिलाएं आपस में झगड़ा कर रहीं थी, उन्हें थाने लाया गया है। दोनों से पूछताछ की गई है। दोनों महिलाएं एक ही युवक को अपना पति बता रही हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed