{"_id":"60f2601f8ebc3e0a35286899","slug":"two-women-clashed-with-the-same-young-man-as-their-husband-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: गांव में पत्नी को छोड़कर शहर में महिला संग रह रहा था पति, एक दिन हुआ कुछ ऐसा कि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: गांव में पत्नी को छोड़कर शहर में महिला संग रह रहा था पति, एक दिन हुआ कुछ ऐसा कि...
Sat, 17 Jul 2021 10:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:14 AM IST
सार
शिकोहाबाद में एक युवक किराए के मकान में दूसरी महिला के साथ रह रहा था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो वह अपनी सास को लेकर वहां पहुंच गई। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो महिलाएं एक ही युवक को अपना पति बताने लगीं। इसे लेकर दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई और दोनों महिलाओं को लेकर थाने आई। युवक भाग गया।
विज्ञापन
सिरसागंज थाना क्षेत्र के सैरनाइन गांव का युवक शिकोहाबाद के मोहल्ला यादव कॉलोनी में किराए के मकान में एक महिला के साथ रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी गांव में अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। उक्त महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए शिकोहाबाद डॉक्टर के पास आई थी।
विज्ञापन
तभी उसे किसी ने बताया कि तुम्हारा पति यादव कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रह रहा है और अभी घर पर है। जानकारी होते ही महिला अपनी सास के साथ उस मकान पर पहुंच गई। महिला को देखकर उसका पति मकान से बाहर आ गया। जब उसने अपने पति से साथ चलने के लिए कहा तो उसके साथ रह रही महिला ने विरोध किया।
विज्ञापन
Trending Videos
जमकर हुई गाली-गलौज
इसके बाद दोनों महिलाओं में गाली गलौज और एक-दूसरे को अपशब्द कहना शुरू हो गया। महिलाओं के बीच झगड़ा होते देख मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। दोनों महिलाएं युवक को अपना पति बता रही थीं। महिलाओं का हंगामा देख मोहल्ले के लोगों ने डॉयल 112 पर फोन कर सूचना दी।
पुलिस को देख युवक भाग गया लेकिन पुलिस झगड़ा कर रही दोनों महिलाओं को लेकर थाने लाई। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि दो महिलाएं आपस में झगड़ा कर रहीं थी, उन्हें थाने लाया गया है। दोनों से पूछताछ की गई है। दोनों महिलाएं एक ही युवक को अपना पति बता रही हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।