फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Women Arrested With 20 Kg Of Ganja At Agra Cantt Station

Agra News: कैंट स्टेशन पर 2 महिलाओं से मिला 20 किलो गांजा, एक ट्रिप के मिलते थे पांच हजार रुपये

Tue, 30 Aug 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 01:32 PM IST
सार

यह माल उन्हें विशाखापत्तनम स्टेशन पर एक व्यक्ति ने दिया था, जिसे आगरा में देना था। इसे पहुंचाने की एवज में उन्हें पांच-पांच हजार रुपये मिलने थे। 

विज्ञापन
Two Women Arrested With 20 Kg Of Ganja At Agra Cantt Station
गांजा तस्करी में पकड़ी गईं दो महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विशाखापत्तनम से गांजे की तस्करी नहीं थम पा रही है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो महिलाओं को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पकड़ा। उनके पास 20 किलो गांजा बरामद करने का दावा किया गया। महिलाओं का कहना है कि वह 5000 रुपये के लिए बतौर कैरियर गांजा तस्करी करती हैं। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया। 
विज्ञापन

 टैक्सी का कर रही थीं इंतजार 

आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि दक्षिण भारत की ओर से आने वाली ट्रेनों से आगरा उतरने वाले यात्रियों पर संयुक्त टीम निगरानी रखती है। सर्कुलेटिंग एरिया में सोमवार को काफी देर से दो महिलाएं टैक्सी का इंतजार कर रही थीं। शक होने पर उनके बैग चेक किए तो उन्होंने पुलिस टीम का विरोध किया। महिला पुलिस बुलाकर जांच कराई गई तो दोनों बैग में 20 किलो गांजा मिला। महिलाओं ने अपने नाम सुमन पाल निवासी नौबस्ता, कानपुर और इम्तियाज बानो निवासी नोएडा चौक, नोएडा बताए। यह माल उन्हें विशाखापत्तनम स्टेशन पर एक व्यक्ति ने दिया था, जिसे आगरा में देना था। इसे पहुंचाने की एवज में उन्हें पांच-पांच हजार रुपये मिलने थे। 
विज्ञापन

दो साल में नहीं पकड़ा सरगना

जीआरपी और आरपीएफ दो साल में सरगना तक नहीं पहुंच सकी हैं। हर बार गांजा तस्करी में कैरियर ही पकड़े जाते हैं। सरगना के मोबाइल नंबर और पते की जानकारी होने के बाद भी आज तक पुलिस गांजा तस्करी गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा सहित एक युवक को पकड़ा है। थाना पुलिस नगला शादी तिराहे पर चेकिंग कर रही थे। तभी एक युवक ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु निवासी बड़ोबरा बताया। उसके कब्जे से 690 ग्राम गांजा बरामद हुआ। है थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गांजा बिक्री को ले जा रहा था। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed