{"_id":"630dc4191849e102eb016b87","slug":"two-women-arrested-with-20-kg-of-ganja-at-agra-cantt-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कैंट स्टेशन पर 2 महिलाओं से मिला 20 किलो गांजा, एक ट्रिप के मिलते थे पांच हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कैंट स्टेशन पर 2 महिलाओं से मिला 20 किलो गांजा, एक ट्रिप के मिलते थे पांच हजार रुपये
Tue, 30 Aug 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:32 PM IST
सार
यह माल उन्हें विशाखापत्तनम स्टेशन पर एक व्यक्ति ने दिया था, जिसे आगरा में देना था। इसे पहुंचाने की एवज में उन्हें पांच-पांच हजार रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
गांजा तस्करी में पकड़ी गईं दो महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में विशाखापत्तनम से गांजे की तस्करी नहीं थम पा रही है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो महिलाओं को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पकड़ा। उनके पास 20 किलो गांजा बरामद करने का दावा किया गया। महिलाओं का कहना है कि वह 5000 रुपये के लिए बतौर कैरियर गांजा तस्करी करती हैं। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी का कर रही थीं इंतजार
आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि दक्षिण भारत की ओर से आने वाली ट्रेनों से आगरा उतरने वाले यात्रियों पर संयुक्त टीम निगरानी रखती है। सर्कुलेटिंग एरिया में सोमवार को काफी देर से दो महिलाएं टैक्सी का इंतजार कर रही थीं। शक होने पर उनके बैग चेक किए तो उन्होंने पुलिस टीम का विरोध किया। महिला पुलिस बुलाकर जांच कराई गई तो दोनों बैग में 20 किलो गांजा मिला। महिलाओं ने अपने नाम सुमन पाल निवासी नौबस्ता, कानपुर और इम्तियाज बानो निवासी नोएडा चौक, नोएडा बताए। यह माल उन्हें विशाखापत्तनम स्टेशन पर एक व्यक्ति ने दिया था, जिसे आगरा में देना था। इसे पहुंचाने की एवज में उन्हें पांच-पांच हजार रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
दो साल में नहीं पकड़ा सरगना
जीआरपी और आरपीएफ दो साल में सरगना तक नहीं पहुंच सकी हैं। हर बार गांजा तस्करी में कैरियर ही पकड़े जाते हैं। सरगना के मोबाइल नंबर और पते की जानकारी होने के बाद भी आज तक पुलिस गांजा तस्करी गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन