फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two women arrested who reached the bank to take loan with fake jewelry

नकली गहने लेकर लोन लेने बैंक पहुंचीं दो महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 08 Feb 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested who reached the bank to take loan with fake jewelry
आगरा। कमला नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में दो महिलाएं नकली गहनों को सोने का बताकर गिरवी रखवाकर लोन लेने आई थीं। बैंक कर्मियों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी। मगर, तब तक महिलाएं भाग गईं। पुलिस ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया। इस संबंध में बैंक मैनेजर की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को दोनों महिलाएं बैंक में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि रुपयों की जरूरत है। इसलिए लोन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उनके पास सोने के गहने हैं। उन्होंने बैंक कर्मचारी को अपने गहने दिखाए। इस पर कर्मचारियों ने गहनों का वजन किया। यह 80 ग्राम था। बैंक में सोना ऋण देने से पहले गहनों को चेक कराया जाता है। महिलाओं के गहनों को चेक किया गया तो यह नकली निकले। बैंक कर्मचारियों ने महिलाओं को बैठा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मगर, महिलाएं समझ र्गईं। वह बैंक से भाग निकलीं।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर की सूचना पर थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिलाओं को बाद में पीछा करके पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम अरतोनी निवासी रानी और दयालबाग निवासी गीता बताए। उनसे नशे का पदार्थ भी मिला। बैंक मैनेजर ने तहरीर दी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रानी पूर्व में बैंक से ढाई लाख रुपये का लोन ले चुकी थी। अब बैंक कर्मचारी उसके पूर्व में दिए गए गहनों की भी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed