{"_id":"6635237592f31bed350c07c0","slug":"two-who-were-going-to-sell-4-stolen-bikes-and-batteries-arrested-three-ran-away-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-114705-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चोरी की 4 बाइक व बैटरी बेचने जा रहे दो गिरफ्तार, तीन भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चोरी की 4 बाइक व बैटरी बेचने जा रहे दो गिरफ्तार, तीन भागे
Fri, 03 May 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में तरसी तिराहे पर चेकिंग के दौरान चोरी की चार बाइक एवं बैटरी बेचने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस तरसी तिराहे पर बृहस्पतिवार की देर रात्रि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि इस ओर एक चोरी की बाइक आ रही है। आरोपी बाइक और बैटरी को बेचने के लिए जा रहे हैं। आरोपी जैसे ही तिराहे पर पहुंचे तो पुलिस की चेकिंग देखकर वापस होने लगे। पुलिस ने पीछा कर मुजम्मिल और ताहिर हुसैन निवासी म्यांऊ को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की एक बाइक और बैटरी बरामद कर ली। पूछताछ पर भागे हुए आरोपियों के नाम मुस्लिम, फैसल और मुजीव बताए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को लेकर उनके ठिकाने पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने चोरी की तीन और बाइकों को बरामद कर लिया।
सीओ विजय राणा ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। तीन आरोपी भाग गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक और बैटरी बरामद की गई है। भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।