फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two villagers die after drinking alcohol in Etah

एटा: शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, गांव में पहुंची पुलिस पर हमला

Sat, 26 Jun 2021 12:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 12:07 PM IST
सार

अलीगढ़ शराब कांड के बाद पड़ोसी जनपद एटा में शराब पीने के बाद दो ग्रामीणों की मौत हुई है। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Two villagers die after drinking alcohol in Etah
एटा: घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शराब पीने के बाद दो ग्रामीणों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य ग्रामीण की हालत गंभीर बताई गई है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने एक मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है, जबकि दूसरे मृतक का उसके परिजनों ने देर रात अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार रुकवाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया। 

विज्ञापन


घटना थाना जलेसर क्षेत्र की है। गांव जमालपुर निवासी महेश कुमार,  गांव विशुनीपुर निवासी जयपाल सिंह और रघुराज ने शुक्रवार शाम को एक साथ शराब पी थी। तबियत बिगड़ने पर रघुराज अस्पताल चला गया। महेश कुमार और जयपाल घर पर ही रहे। देर रात इन दोनों की मौत हो गई। इनमें से महेश के शव का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: तस्करों के 22 बैंक खाते कराए गए फ्रीज, 120 करोड़ की संपत्ति चिन्हित, 9 के खाते रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जयपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उदय शंकर सिंह ने बताया कि शराब पीने के दौरान कोई जहरीली दवा शराब में मिलाइ गई। इसको पीने से दो लोगों की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। 

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव
रात के समय पुलिस गांव जमालपुर में पहुंची तो महेश का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की तो ग्रामीणों से कहासुनी हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम और गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए स्थिति पर काबू पाया। पुलिस पथराव करने वालों को चिन्हित कर रही है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed