फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Vehicle Thieves Arrested After Police Encounter in Firozabad

UP: फिरोजाबाद पुलिस ने दबोचा बाइक चोरों का वो गैंग, जो लंबे समय से था सक्रिय; मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Mon, 11 May 2026 12:32 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 11 May 2026 12:32 PM IST
सार

फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए गए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने चोरी की तीन बाइक और अवैध हथियार बरामद किए।

विज्ञापन
Two Vehicle Thieves Arrested After Police Encounter in Firozabad
फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रसूलपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोढा से जमालपुर और मोतीनगर जाने वाले तिराहे के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आसिफ नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी योगेंद्र कुमार उर्फ अर्जुन को मौके से दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान आसिफ निवासी गली नंबर- सात रसूलपुर टंकी के पास पुराना रसूलपुर हाल निवासी किराये का मकान लेबर कॉलोनी वेस्ट ग्लास के पास थाना लाइनपार तथा योगेंद्र कुमार उर्फ अर्जुन निवासी गांव जरौली ऊधी मोड के पास इटावा हाल निवासी नवी खां किराये के मकान में डोरी गांव बछगांव चौराहा थाना नारखी क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद कीं, जिनमें दो बाइक हाल ही में रसूलपुर थाने में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित निकलीं।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए। आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे और इनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी आसिफ पर आर्म्स एक्ट समेत चोरी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं योगेंद्र के खिलाफ भी वाहन चोरी के मामले दर्ज पाए गए हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक विमल कुमार, जितेंद्र कुमार, निशांत कुमार सहित थाना रसूलपुर की टीम शामिल रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed