{"_id":"611abb608ebc3e42b12ec347","slug":"two-teenagers-who-went-to-bathe-in-yamuna-drowned-agra-news-agr5038889127","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में नहाने गए दो किशोर डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में नहाने गए दो किशोर डूबे
विज्ञापन
फतेहाबाद। रविवार दोपहर फिरोजाबाद से यमुना नहाने आए दो किशोर डूब गए। उनके तीसरे साथी ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की गुहार पर पुलिस के गोताखोरों ने नदी में खोजबीन शुरू की। सोमवार को दोनों युवकों के शव नदी से निकाले जा सके।
निवासी गोपीनाथ रोड पेरमेश्वर गेट फिरोजाबाद के निवासी रविवार दोपहर दो बजे रोहित (17) पुत्र प्रेमपाल, अभिषेक उर्फ यश पुत्र सुनील कुमार और तुषार ईधौन घाट पर यमुना में नहाने आए थे। तुषार किनारे नहा रहा था जबकि रोहित और यश बीच धारा में जाते समय गहरे पानी में डूब गए।
तुषार ने फिरोजाबाद पहुंचकर दोनों के परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों की गुहार पर एसडीएम राजेश जायसवाल, सीओ ब्रजमोहन गिरी, तहसीलदार सीमा भारती, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तलाश में पीएसी की फ्लड टीम को सर्च के लिए लगाया गया। टीम ने सोमवार सुबह अभिषेक उर्फ यश और दोपहर में रोहित का शव नदी से निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।