{"_id":"5e4969698ebc3ee59555ffe8","slug":"two-students-died-hit-by-truck-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, बाइक से जा रहे थे घर, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, बाइक से जा रहे थे घर, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 16 Feb 2020 09:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
मृतक छात्र लवकुश और उमेश के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-बाह मार्ग पर भदरौली पेट्रोल पंप के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में छात्र उमेश (16) और लवकुश (15) की मौत हो गई। दोनों खेलकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए। इलाज के लिए आगरा ले जाते समय दोनों की सांसें थम गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव ट्यूबवेलपुरा निवासी उमेश (16) पुत्र राजबहादुर रविवार को अपने साथी लवकुश (15) पुत्र रामौतार निवासी रघुनाथपुरा थाना बाह पूजा पब्लिक स्कूल गोपालपुरा पिनाहट में कक्षा नौ के छात्र थे।
रविवार को स्कूल में छुट्टी के कारण दोनों मोटरसाइकिल से रघुनाथपुरा फरैरा खेलने गए थे। वहां से लौटते समय भदरौली पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए आगरा भेजा

रास्ते में दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए, छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले में अज्ञात ट्रक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
परिजनों ने किया हंगामा
उमेश के परिवारीजन दोपहर में ही एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर लिया। एक घंटे तक डॉक्टर न आने पर लोगों ने हंगामा कर दिया।
उनका कहना था कि कोई बताने वाला तक नहीं है कि पोस्टमार्टम कब किया जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद से कोई चिकित्सक नहीं आया है। पुलिस ने इन्हें समझाबुझाकर शांत किया।