फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two sons became Shravan Kumar and made their old parents take bath in Ganga

Agra News: दो बेटे बने श्रवण कुमार, वृद्ध माता पिता को कराया गंगा स्नान

Tue, 22 Jul 2025 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two sons became Shravan Kumar and made their old parents take bath in Ganga
सोरोंजी। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में जहां लोग डूबे हैं वहीं शिवभक्ति के साथ श्रवण कुमार बनकर कुछ बेटे अपने माता पिता को कांवड में बैठाकर गंगातीर्थ लाकर गंगास्नान करा रहे हैं। ऐसे ही दो बेटे रामपाल व श्यामपाल ने श्रवण कुमार बनकर माता को गंगातीर्थ कराया। नगला शीदर के रहने वाले रामपाल व श्यामपाल ने बताया कि उनके वृद्ध पिता आशाराम व रामदुलारी की गंगा स्नान करने की विशेष इच्छा थी। माता पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए पुत्रों ने कांवड़ में बैठाकर गंगास्नान कराने का मन बनाया। दोनों पुत्रों ने लहरा गंगाघाट पर माता-पिता को गंगास्नान कराया, मां गंगा की पूजा संपन्न कराई और लहरेश्वर मंदिर में शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक कर पूजन किया। माता पिता की दीर्घायु की कामना की। श्रवण कुमार पुत्रों के साथ गांव के अन्य लोग भी पहुंचे थे जो साथ चलते हुए भोलेनाथ की व मां गंगा की जय जयकार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed