{"_id":"6856226a7b846e4e40053f69","slug":"two-sons-and-a-daughter-all-three-are-ias-officers-80-year-old-satyavati-making-people-healthy-through-yoga-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो बेटे और एक बेटी...तीनों ही IAS अधिकारी, ये हैं 80 वर्षीय सत्यवती, जो योग से लोगों को बना रहीं निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो बेटे और एक बेटी...तीनों ही IAS अधिकारी, ये हैं 80 वर्षीय सत्यवती, जो योग से लोगों को बना रहीं निरोग
Sat, 21 Jun 2025 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Jun 2025 08:39 AM IST
सार
दो बेटे और एक बेटी, तीनों ही आईएएस अधिकारी हैं। बच्चों की सफलता के साथ ही सत्यवती ने समाज को निरोग बनाने का भी संकल्प लिया। वे योग कराकर लोगों को निरोग बना रही हैं।
विज्ञापन
सत्यवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उम्र 80 साल, उसमें भी युवाओं सा जज्बा। इस उम्र में जहां लोग सही से अपना काम भी नहीं कर पाते, वहीं सत्यवती लोगों को योग कराकर निरोग बना रही हैं। वह करीब 25 साल से ऐसा कर रही हैं। और तो और किसी जवान की तरह फुर्ती से सारे काम भी निपटाती हैं।
हम स्वस्थ हैं, वेरी व्यस्त हैं, इसीलिए मस्त है, यह मंत्र विजय नगर की सत्यवती गुप्ता ने अपना रखा है। उन्होंने बताया कि वो वर्ष 2000 से लोगों को योग सिखा रही हैं। इंदौर में बाबा रामदेव के शिविर में वह 7 दिन का प्रशिक्षण लेकर आई थीं। इसके बाद से ही लोगों को योग सिखाने लगीं।

अब तक हजारों लोगों को योग सीखा चुकी हैं। सत्यवती गुप्ता ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं और तीनों आईएएस हैं। वह लोगों को संदेश देती हैं कि योग जहां एक तरफ आपको निरोगी काया देता है, वहीं आपके मन को शांति व आध्यात्मिकता भी प्रदान करता है।
सुबह 6 से 8 बजे तक प्रशिक्षण
वह विजयनगर कॉलोनी में स्थित राधा कृष्ण मंदिर की धर्मशाला में रोजाना सुबह 6 से 8 बजे तक बच्चे, महिला और बड़े बुजुर्गों को योग सिखाती हैं। इसके अलावा आगरा में उनकी 6 शाखाएं हैं, जहां पर सैकड़ों लोग रोजाना योग सीखने आते हैं।

खुश रखने के भी आयोजन
सत्यवती गुप्ता का कहना है कि योग के साथ-साथ हमारी शाखा में लोगों को खुश रखने के लिए छोटे-मोटे आयोजन होते हैं, जिसमें जन्मदिन, शादी की सालगिरह मनाई जाती है। जिससे लोग तनाव से दूर रहे और हमेशा खुश रहें।