फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two solvers arrested in ssc gd exam from agra contract taken for 50-50 thousand rupees

आगरा: एसएससी जीडी की परीक्षा में दो सॉल्वर गिरफ्तार, 50-50 हजार रुपये में लिया था ठेका

Wed, 17 Nov 2021 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 17 Nov 2021 10:52 PM IST
सार

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बुधवार को परीक्षा के दौरान सूचना मिली थी कि संत रामकृष्ण कन्या विद्यालय में परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। इस पर पुलिस भेजी गई। इसके बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
two solvers arrested in ssc gd exam from agra contract taken for 50-50 thousand rupees
गिरफ्तार सॉल्वर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अर्द्धसैन्य बल में सिपाही की भर्ती परीक्षा (एसएससी जीडी) में बुधवार को बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या विद्यालय में दो सॉल्वर पकड़ लिए गए। दोनों ने फर्जी दस्तावेज परीक्षा में बैठने के लिए तैयार किए थे। उन्होंने 50-50 हजार रुपये में परीक्षा में पास कराने का ठेका लिया था। फोटो मिलान में उन्हें पकड़ लिया था। इस मामले में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बुधवार को परीक्षा के दौरान सूचना मिली थी कि संत रामकृष्ण कन्या विद्यालय में परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। इस पर पुलिस भेजी गई। इसके बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनमें फिरोजाबाद निवासी रमाकांत और राहुल हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रमाकांत परीक्षार्थी सोनू कुमार और राहुल अभ्यर्थी अजय कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। दोनों के खिलाफ केंद्र संचालक की तहरीर पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोचिंग में पढ़ते हैं साथ, परीक्षा के बाद मिलती रकम
थाना कमला नगर के प्रभारी के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अजय और सोनू के साथ ही वो एक ही कोचिंग में पढ़ते हैं। उन्होंने 50-50 हजार रुपये में परीक्षा में पास कराने का ठेका लिया था। यह रकम परीक्षा के बाद मिलने वाली थी। दोनों ने प्रवेश पत्र पर फर्जी फोटो लगाई थी। वह केंद्र पर पहचान में आ गई। फोटो मिलान नहीं होने पर दोनों को पकड़ लिया गया। वह भी कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब परीक्षार्थियों को भी केस में आरोपी बनाएगी। वहीं पुलिस को आशंका है कि सॉल्वर को गैंग भी हो सकता है। इसके बारे में आरोपियों से जानकारी जुटाई जाएगी। उनके संपर्क के लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed