{"_id":"61136dd68ebc3e7d231b9b21","slug":"two-sisters-missing-from-sikandra-police-station-area-41-thousand-instagram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दो बहनें लापता, तलाश में जुटी पुलिस, एक किशोरी के इंस्ट्राग्राम पर 41 हजार फॉलोअर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दो बहनें लापता, तलाश में जुटी पुलिस, एक किशोरी के इंस्ट्राग्राम पर 41 हजार फॉलोअर्स
Wed, 11 Aug 2021 11:57 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:57 AM IST
सार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बड़ी का इंस्ट्राग्राम पर एकाउंट है। वह काफी वीडियो पोस्ट कर चुकी है। अब तक 310 वीडियो पोस्ट कर चुकी है।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र से छह अगस्त को लापता हुईं दो बहनों का मंगलवार को भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस की जांच में सामने आया कि बड़ी बहन के इंस्ट्राग्राम पर 41300 फॉलोअर्स हैं। इस पर उनके 310 वीडियो हैं। जाने से पहले भी एक पोस्ट की गई थी। इसके बाद कोई पोस्ट नहीं की। किशोरियों के साथ हरीपर्वत क्षेत्र का किशोर भी लापता है। तीनों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
सिकंदरा क्षेत्र से छह अगस्त की शाम को 16 वर्षीय किशोरी 12 साल की बहन के साथ लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। घर पर एक नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि अब घर नहीं आएंगे। परिजनों ने दूसरे दिन मुकदमा दर्ज कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बड़ी का इंस्ट्राग्राम पर एकाउंट है। वह काफी वीडियो पोस्ट कर चुकी है। अब तक 310 वीडियो पोस्ट कर चुकी है। इनमें छोटी बहन के साथ के भी वीडियो हैं। उनके इंस्ट्राग्राम पर 41300 फॉलोअर्स हैं। वीडियो को बड़ी संख्या में लोग लाइक और कमेंट भी करते हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि दोनों बहनों की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन
अब बुरे दिन का अंत हो रहा
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि किशोरी ने जाने से चार दिन पहले एक पोस्ट की। इसमें लिखा कि अब बुरे दिनों का अंत हो रहा है और अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही है। इसके बाद से किशोरी की कोई पोस्ट नहीं है। उन्होंने मुंबई जाने के लिए बस की टिकट ऑनलाइन बुक कराई थी। मगर, बस नहीं पकड़ सकी हैं। किशोरी की दोस्ती हरीपर्वत क्षेत्र के एक किशोर से होने की बात सामने आई है। वह भी घर से लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। आशंका है कि दोनों किशोरी किशोर के साथ ही हैं। किशोर ने अपने दोस्तों से कहा था कि वह एक्टर बनेगा। आखिरी लोकेशन झांसी में मिली थी।
विज्ञापन
आगरा: पति ने लिखकर दिया- शराब नहीं पियूंगा, बच्चों की फीस भरूंगा, तब पत्नी घर लौटी