फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two sides clashed and firing in dispute over distribution of land in agra

Agra News: जमीन के बंटवारे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 06 Aug 2022 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 12:55 PM IST
सार

आगरा के थाना खंदौली में जमीन के बंटवारे के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग हो गई। गोली लगने के एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Two sides clashed and firing in dispute over distribution of land in agra
फायरिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में खंदौली क्षेत्र में आगरा जलेसर मार्ग पर झरना नाले के समीप शुक्रवार की शाम प्लॉट के बंटवारे के विवाद में दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इनके बीच मारपीट पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

झरना नाले पर एक प्लॉट है, जिस पर मुढ़ी जंहागीरपुर निवासी महेश चौहान और फाजिलपुर निवासी लक्ष्मी नारायण अपना हक जताते हैं। शुक्रवार को तहसील की टीम ने पहुंचकर दोनों का आपसी बंटवारा कराया था। टीम के लौटते ही दोनों पक्ष भिड़  गए। इनके बीच मारपीट और पथराव के बाद फायरिंग हो गई। गोली लगने से अशोक चौहान घायल होकर गिर पड़े। मारपीट में एक युवक करन भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया है।

विज्ञापन

तहरीर मिलने का इंतजार 

थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि जमीन के बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस दौरान गोली चल गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौकी पुलिस की लापरवाही से हुआ बवाल

मारपीट और फायरिंग के बाद स्थानीय लोग इसके लिए चौकी पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में प्लॉट को लेकर काफी समय से विवाद है। तहसील की टीम जब बंटवारा कराने आई थी, तो चौकी पुलिस भी मौजूद थी। बंटवारे में दोनों पक्ष संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद भी पुलिस लोगों के वहां से जाने के पहले ही चली गई। जिसके बाद यह घटना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed