फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two sides clash after an altercation in Agra

UP: कहासुनी के बाद दो पक्षों में टकराव...जमकर फिंके ईंट-पत्थर, 10 लोग घायल; एक की हालत गंभीर

Sun, 12 Oct 2025 02:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 12 Oct 2025 02:53 PM IST
सार

आगरा में कहासुनी के बाद दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों ओर से पथराव में 10 लोग घायल हो गए। माैके पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two sides clash after an altercation in Agra
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  बमरौली कटारा के गांव झारपुरा में शुक्रवार देर रात रंजिश ने हिंसा का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, शनिवार को भी पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिशें दीं।
विज्ञापन


झारपुरा निवासी रवि और उसके घर के सामने रहने वाले अंबर के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार रात दोनों पक्षों में पहले मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जम कर ईंट पत्थर डंडे चलने शुरू हो गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। झगड़े में धर्मेंद्र, नेकराम, द्रोपदी, गोपाल सिंह घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से लाडली, अंबर, नरेंद्र, बनवारी, पीतम और बबलू को चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से रवि, मायाराम, नेकराम, कन्हैया, नरेंद्र, पीतम और बनवारी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में वर्षों से मुकदमाबाजी चल रही है। दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए। धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। दोनों पक्षों के 4-4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed