{"_id":"60200df18ebc3e27e44b027b","slug":"two-shopkeepers-arrested-for-selling-pre-activated-sim-card-to-hello-gang-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस ने दो दुकानदारों को किया गिरफ्तार, 'हेलो गैंग' से जुड़े तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस ने दो दुकानदारों को किया गिरफ्तार, 'हेलो गैंग' से जुड़े तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा
Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
आरोपी दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबल के बीहड़ में सक्रिय हेलो गैंग को दुकानदार और डीलर ही प्री एक्टिवेटिड सिमकार्ड उपलब्ध कराते थे। आगरा में साइबर क्राइम सेल और थाना बसई अरेला पुलिस ने ऐसे ही दो दुकानदारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस का दावा है कि दुकानदार प्री एक्टिवेटिड सिम 500 से 800 रुपये में गैंग को बेचते थे। तीन साल में 200 से ज्यादा सिम को बेच चुके हैं।
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, जैतपुर पुलिस ने हाल में हेलो गैंग को पकड़ा था। गैंग के सरगना और सदस्यों से पूछताछ में पता चला था कि वह कस्बे के ही दो मोबाइल विक्रेताओं से सिम लेते थे। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। रविवार को जैतपुर निवासी दीपक जैन और अंकित जैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपने पास पहले से एक्टिवेट सिम रखते थे। इन्हें गैंग को बेच देते थे।
विज्ञापन
संबंधित खबर- यूपी: बीहड़ में पनप रहे 'हाईटेक डकैत', लड़की की आवाज में 'हेलो' बोलकर डालते हैं डाका
विज्ञापन
पुलिस जब ठगी की शिकायत पर जांच करती थी तो सिमकार्ड में जिस व्यक्ति की आईडी लगी होती थी, उसे पकड़ती थी। आरोपियों से तीन मोबाइल, 22 प्री एक्टिवेटिड सिम, 34 आधार कार्ड, एक पेन कार्ड और तीन वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह, साइबर सेल प्रभारी सुल्तान सिंह, सिपाही विजय तोमर, बबलू कुमार और इंतजार शामिल रहे।
ग्राहकों के साथ कर रहे थे धोखाधड़ी
पुलिस ने बताया कि आरोपी दुकानदार ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। जो ग्राहक सिम कार्ड खरीदने आते थे, दुकानदार उनसे आधार कार्ड की कॉपी और फोटो लेते थे। इसकी एक कॉपी अपने पास रख लेते थे। फोटो भी दो खींचते थे। इस पर दो सिमकार्ड जारी करा लिए जाते थे। एक सिम कार्ड ग्राहक को देते थे, जबकि दूसरा अपने पास रख लेते थे। दूसरे सिम को अपराधियों को बेच देते थे। तीन साल से यह काम कर रहे थे। अब तक तकरीबन 200 सिमकार्ड की बिक्री कर चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दुकानदार ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। जो ग्राहक सिम कार्ड खरीदने आते थे, दुकानदार उनसे आधार कार्ड की कॉपी और फोटो लेते थे। इसकी एक कॉपी अपने पास रख लेते थे। फोटो भी दो खींचते थे। इस पर दो सिमकार्ड जारी करा लिए जाते थे। एक सिम कार्ड ग्राहक को देते थे, जबकि दूसरा अपने पास रख लेते थे। दूसरे सिम को अपराधियों को बेच देते थे। तीन साल से यह काम कर रहे थे। अब तक तकरीबन 200 सिमकार्ड की बिक्री कर चुके हैं।