फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two samples of the drug failed in the test, notice

दवा के दो नमूने जांच में हुए फेल, नोटिस

Fri, 24 Dec 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two samples of the drug failed in the test, notice
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जांच के लिए भेजे गए दवाओं के दो नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इस पर औषधि निरीक्षक ने विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद उनके विरुद्घ मुकदमा दायर किया जाएगा। औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने 28 अक्तूबर 2021 को कुरावली के जनता मेडिकल स्टोर से टेबलेट ग्रीसेफ-200 का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आई तो नमूना फेल हो गया है। इसमें दवा की मात्रा 83 प्रतिशत ही मिली। वहीं अगस्त 2020 में आयुष फार्मा मैनपुरी से सीरप हाइकोसेफ का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच में ये नमूना भी फेल हो गया। इसमें दवा मानक के सापेक्ष 78 प्रतिशत ही पाई गई। दोनों रिपोर्ट आने के बाद औषधि निरीक्षक ने विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित दवा के क्रय विक्रय बिल उपलब्ध कराने के साथ ही दवा का बचा हुआ स्टॉक विक्रय करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सात दिन में उन्हें नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब आने के बाद न्यायालय में उनके विरुद्घ मुकदमा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि दवा विक्रेताओं के साथ ही दवा निर्माता कंपनियों को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। उनसे पूछा जाएगा कि संबंधित बैच नंबर की दवाओं की आपूर्ति उन्होंने कहां-कहां की। साथ ही कंपनी के पास कितना स्टॉक बाकी है। इसके लिए टेबलेट ग्रीसेफ बनाने वाली कंपनी जेपी ड्रग्स शिडकुल और सीरप हाइकोसेफ बनाने वाली कंपनी एवरटच बायो रेमेडीज कोसीकला मथुरा को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed