फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly woman jumps into Yamuna River from bridge in Agra.

यूपी: बेटे समझे बहन के घर गई है मां, यमुना पुल पर मिली चप्पलें; बुजुर्ग की तलाश में जुटे गोताखोर

Wed, 02 Sep 2026 05:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 05:21 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि वह अक्सर अपनी बहन के घर चली जाती थीं। कुछ दिन में वापस लौट आती थीं। बुधवार तड़के बिना बताए घर से गईं तो अनुमान लगाया था कि बहन के घर गईं होंगी। अत्यधिक उम्र की वजह से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। 

विज्ञापन
Elderly woman jumps into Yamuna River from bridge in Agra.
नदी किनारे जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बाह के फकीरे की मढैया गांव स्थित पुल से बुधवार सुबह 6.30 बजे चित्राहाट के पुरा बीरवल गांव की कल्लो देवी (75) यमुना नदी में कूद गई। बेटे समझ रहे थे कि वह अपनी बहन के घर गई हैं। राहगीरों ने नदी में कूद रही वृद्धा को देखा और गांव में जानकारी दी तो सन्न रह गये। सूचना पर पहुंची चित्राहाट पुलिस वृद्धा की तलाश करा रही है। 
विज्ञापन


पुरा बीरवल गांव की कल्लो देवी पत्नी शोभाराम के चार बेटे प्रेम सिंह, सत्यवान, देशराज, रमेश हैं। बेटों ने पुलिस को बताया कि कल्लो देवी अक्सर अपनी बहन के घर चली जाती थीं, 2-3 दिन में वापस लौट आती थीं। बुधवार तड़के बिना बताए घर से गईं तो अनुमान लगाया था कि बहन के घर गईं होंगी। 
विज्ञापन

अत्यधिक उम्र की वजह से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। 

सुबह 6.30 बजे पुल से कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो उनकी चप्पल पुल पर पड़ी मिली हैं। बेटे रमेश ने चित्राहाट पुलिस को घटना की जानकारी दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन और पूछताछ की। यमुना नदी का बहाव तेज है। स्थानीय गोताखोरों ने पुल के आसपास उनको तलाशा, लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही है। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed