फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two robbers with weapons arrested

Agra News: असलहा सहित दो लुटेरे किए गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two robbers with weapons arrested
असलहा सहित दो लुटेरे किए गिरफ्तार
विज्ञापन

- गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मामले हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। थाना पुलिस ने बुधवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन पर गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लूट की कई वारदातों में भी शामिल हैं। तलाशी के दौरान अवैध असलहा बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजा है।

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर एसपी के निर्देश के बाद जनपद के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बरत रही है। बुधवार को एक सूचना पर थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने फकैता मोड़ के पास दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम ज्ञान सिंह निवासी गांव तिसौली बताया। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। फर्रुखाबाद में भी लूट के मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी ने अपना नाम सुरजनपुर निवासी विनीत उर्फ गोविंद बताया। उस पर भी लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के पास से पुलिस को दो तमंचा और कारतूस मिले। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed