फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two real brothers died who were going to wedding ceremony in Etah

रफ्तार से आई मौत: छीन ली सगे भाइयों की जिंदगी, परिवार में नहीं बचा कोई चिराग; फुफेरी बहन की शादी में जा रहे थे

Mon, 26 Feb 2024 12:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 12:07 AM IST
सार

एटा में रफ्तार ने सगे भाइयों की जिंदगी छीन ली। वह अपनी बुआ की बेटी की शादी में जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। भाइयों की मौत से परिवार के चिराग़ बुझ गए।

विज्ञापन
Two real brothers died who were going to wedding ceremony in Etah
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुआ की लड़की की शादी में जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने जलेसर थाना क्षेत्र में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जिला हाथरस के सिकंदराराऊ थानांतर्गत गांव गिनौली निवासी देवेंद्र के पुत्र भूपेंद्र (21) और संकेश कुमार (18) शनिवार की देर शाम अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सहपऊ जा रहे थे। घर से निकलने के बाद दोनों सबसे पहले अपनी बुआ मीना देवी निवासी रेजुआ थाना अवागढ़ के घर पहुंचे। यहां सबसे मेल-मिलाप के बाद दूसरी बुआ सुनीता निवासी बुढ़ाइच थाना सहपऊ के लिए निकले, तो मीना देवी ने मना किया कि रात हो गई है यहीं रुक जाओ, लेकिन दोनों भाई जिद करके वहां से निकल गए।
विज्ञापन


रास्ते में जलेसर-सादाबाद मार्ग पर गांव पत्थर की सराय के पास कोई तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मार गया। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस इनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां चिकित्सकों ने इनको मृत घोषित कर दिया। परिजन को सूचना दी गई। खबर मिलते ही घर में हा-हाकार मच गया। सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भाई की पहले ही हो चुकी है मौत

मृतकों के तहेरे भाई कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चाचा देवेंद्र की पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी। उसके लगभग दो वर्ष बाद बड़े भाई कपिल (26) की भी सड़क दुर्घटना में ही मौत हुई थी। वह ट्रक चालक था। अब भूपेंद्र व संकेश की मौत के बाद घर में कोई पुरुष नहीं बचा है।

नौ माह पूर्व ही हुई थी भूपेंद्र की शादी

कृष्ण कुमार ने बताया कि 9 माह पूर्व ही भूपेंद्र की शादी हुई थी। दो बहने थीं जिनकी शादी पहले ही हो चुकी है। एटा के पास ही किसी गांव से भूपेंद्र की शादी हुई थी। लोगों का कहना था कि एक हंसता-खेलता परिवार इस दुर्घटना के बाद बिल्कुल ही बिखर गया है। घर में केवल सास-बहू बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed