फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two prisoners on interim bail and released

अंतरिम जमानत पर दो बंदी और रिहा

Tue, 01 Jun 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two prisoners on interim bail and released
मैनपुरी। मंगलवार को जेल से अंतरिम जमानत पर दो और बंदियों को रिहा कर दिया गया है। जेल अधीक्षक द्वारा मजिस्ट्रेट कोर्ट में दिए गए दो जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के बाद उनकी रिहाई की गई। सात साल से कम सजा वाले 89 बंदियों की अभी तक जेल से रिहाई हो चुकी है।
विज्ञापन

हाईपावर कमेटी के चेयरमैन जिला जज तेजप्रताप तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा ने सात साल तक की सजा वाले दो बंदियों के जमानत प्रार्थना पत्र मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किए। सुनवाई के बाद दोनों बंदियों को जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया जेल अधीक्षक द्वारा सात साल से कम सजा वाले दो बंदियों के अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई के बाद दोनों बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए गए हैं। जेल से अभी तक 89 बंदी अंतरिम जमानत पर रिहा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed