फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Prisoner dies in Kasganj District Jail in One Day

कासगंजः 11 घंटे में दो कैदियों की मौत से जेल में हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग में खलबली

Mon, 11 Nov 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two Prisoner dies in Kasganj District Jail in One Day
कासगंज जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला
हत्या के प्रयास के आरोप में जिला जेल में बंद कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गई है। कैदी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि कैदी की बीमारी के बाद भी परिजनों को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


बिलराम गेट के निवासी असलम पुत्र ईसाद का विवाद बीते अगस्त माह में अपने भाई आफाक साथ हो गया था। हिस्से बंटवारे के विवाद में आफाक के चोटें आईं।

उसने हत्या के प्रयास का मुकदमा अपने भाई असलम और आफताब के खिलाफ दर्ज कराया। डेढ़ महीने पहले हत्या के प्रयास के आरोपी असलम एवं आफताब ने न्यायालय में समर्पण किया था। तब से यह दोनों आरोपी जिला जेल में बंद था। 
विज्ञापन

बीते कई दिनों से असलम बीमार चल रहा था। शनिवार की रात उसकी हालत खराब हो गई। उसे देर रात जिला जेल के अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैदी की मौत हो गई।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत की जानकारी परिजनों को दी गई। रविवार सुबह परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही से मौत हुई है।

जेल प्रशासन की ओर से कैदी की बीमारी की कोई भी सूचना परिजनों को नहीं दी गई थी। सबसे बड़ी बात की जब रात को कैदी को रेफर किया गया तब भी परिजनों को कोई सूचना नहीं दी गई। रविवार सुबह कैदी की मौत की जानकारी परिजनों को मिली कैदी। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 

गुलफ शाना, मृतक की मां ने कहा कि मेरा बेटा जेल में बंद था। भाई भाइयों के बीच विवाद के मामले में जेल गया था। जेल प्रशासन की लापरवाही से मेरे बेटे की मौत हुई है। यदि प्रशासन गंभीरता से इलाज कराता और परिजनों को सूचना देता तो परिजन भी परवरिश कर लेते, शायद मेरे बेटे की जान बच जाती। 

जेलर आरके सिंह का कहना है कि कैदी श्वांस का रोगी था। उसका भाई आफताब जो जिला जेल में बंद है। उसने ही उसे जेल के अस्पताल में बीते दिनों भर्ती कराया था। शनिवार रात वह गिर गया था। उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। फिर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई है।


बदलते मौसम में इन दिनों बीमारियां फैली हुई। बीमारियों का कहर जेल में भी बरप रहा है। बीमारी से एक दिन में दो कैदियों की मौत के बाद जेल में हड़कंप मचा हुआ है। कई अन्य कैदी भी बीमारियों से ग्रसित हैं। कैदियों के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कैदियों के परिजन उनसे मुलाकात करने को आतुर हैं। वहीं जेल में अब विशेष कैंप की जरूरत दिखाई दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed