फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two principals suspended for negligence in mainpuri

मैनपुरी : चींटियों ने खोली दो स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की पोल, बीएसए ने किया निलंबित

Mon, 07 Sep 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Sep 2020 12:10 AM IST
सार

  • निरीक्षण के दौरान स्कूल में मिली गंदगी, कमरों में जगह-जगह पड़ी थी चींटियों द्वारा जुटाई गई मिट्टी 

विज्ञापन
two principals suspended for negligence in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी जिले के करहल और मैनपुरी विकास खंड में तैनात दो प्रधानाध्यापकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने विभागीय आदेशों की अवहेलना और समय से स्कूल न खोलने पर निलंबित कर दिया है। दोनों को संबंधित विकास खंड के बीआरसी केंद्र से संबद्ध किया गया है। दोनों की जांच अलग-अलग खंड शिक्षाधिकारियों को सौंपी गई है।

विज्ञापन

 
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता एसके यादव ने 18 अगस्त को करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर पर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें विद्यालय में गंदगी मिली, विद्यालय के दस्तावेज अव्यवस्थित थे। कमरों में जगह-जगह चींटियों द्वारा जुटाई गई मिट्टी मिली। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि स्कूल कई दिनों के बाद खुला है। ग्रामीणों ने भी बताया कि स्कूल आज ही खोला गया है। 
विज्ञापन



इन पर गिरी गाज

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक अमरदीप को निलंबित करते हुए बीआरसी करहल पर संबद्ध कर दिया। प्रधानाध्यापक को तीन दिन के अंदर अपना प्रभार अधीनस्थ को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षाधिकारी घिरोर सुमित वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्ति करते हुए जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय फकीरपुर पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण न करने की शिकायत बीएसए से की गई थी। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को 17 अगस्त को जांच के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण नहीं किया गया। 

खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील को भी विद्यालय बंद मिला। बीएसए ने यहां तैनात प्रधानाध्यापिका शैली चौहान को निलंबित करते हुए बीआरसी मैनपुरी पर संबद्ध कर दिया है। मामले में खंड शिक्षाधिकारी बेवर जेपी पाल को जांच अधिकारी बनाया गया है।


ये भी पढ़ें-
जज्बा : 41 वर्षीय पूर्व फौजी ने बीएड प्रवेश परीक्षा में पाया 10वां स्थान, यह है अगला लक्ष्य
कागजों में 'खो' गई रेलवे की दो किलोमीटर जमीन, डीएम के आदेश पर ढूंढने में जुटे अफसर  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed