फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ex army man got 10th position in b.ed entrance exam results

जज्बा : 41 वर्षीय पूर्व फौजी ने बीएड प्रवेश परीक्षा में पाया 10वां स्थान, यह है अगला लक्ष्य

Sun, 06 Sep 2020 02:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Sep 2020 02:31 PM IST
सार

  • राम अवतार सिंह सेना के सिग्नल कोर में 19 वर्ष सेवा देकर हवलदार से सेवामुक्त हुए, एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। 
  • फिरोजाबाद की नेहा अग्रवाल ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। वो बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। 

विज्ञापन
ex army man got 10th position in b.ed entrance exam results
पूर्व सैनिक राम अवतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उत्तर प्रदेश में 10वां स्थान पाने वाले राम अवतार सिंह आगरा जिले के विधौली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने जज्बे से यह मुकाम पाया है। वह 41 वर्ष के हैं और 19 वर्ष सेना के सिग्नल कोर में सेवा दी है। यह हवलदार पद से सेवामुक्त हुए।

विज्ञापन


राम अवतार ने बताया कि वह एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। टायर-थ्री की परीक्षा दी है। उम्मीद है कि वह पास हो जाएंगे। बीडीओ की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। अभी प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं हुआ है। इनका कहना है कि यदि एसएससी में चयन नहीं होता तो वह विकल्प के तौर पर बीएड करके शिक्षक के तौर पर भविष्य बनाना चाहेंगे।
विज्ञापन



राम अवतार ने बताया कि उन्होंने घर पर ही रहकर तैयारी की। यू-ट्यूब पर उपलब्ध पाठ्य सामग्री से पढ़ाई की। लॉकडाउन की अवधि में पढ़ने का अधिक अवसर भी मिल गया। इनके एक छह वर्ष का बेटा भी है। परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पढ़ाई के लिए समय निकालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद की नेहा को नौवां स्थान 

ex army man got 10th position in b.ed entrance exam results
फिरोजाबाद की छात्रा नेहा अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नेहा अग्रवाल ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। वर्तमान में नेहा अग्रवाल एसआरके डिग्री कॉलेज से बीकॉम कर रही हैं। इस वर्ष उनका तीसरा साल है। बीकॉम की पढ़ाई करते हुए ही नेहा बीएड की तैयारी की थी। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं ली थी। 

नेहा बताती हैं कि एक पुस्तक से उन्होंने बीएड की तैयारी की थी। उनका परीक्षा केंद्र आगरा के ताजगंज स्थित इस्लाम इंटर कॉलेज में था। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रदेश की टॉप टेन सूची में नौवां स्थान आएगा। वह काफी खुश हैं। नेहा के पिता प्लास्टिक का व्यापार करते हैं। नेहा का लक्ष्य शिक्षिका बनना है। 

चार केंद्रों पर हुई थी परीक्षा 

फिरोजाबाद जिले में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा चार अगस्त को हुई थी। परीक्षा के लिए जिले में 2400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा करीब दो हजार परीक्षार्थियों ने ही दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed