{"_id":"a66ab2a9c36b0ff3a97a7e9216805ae5","slug":"two-person-including-lady-murdered-in-basai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसई जगनेर में महिला और जेठ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसई जगनेर में महिला और जेठ की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Jan 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसई जगनेर के गांव रंधीरपुरा में बुधवार की रात को घर में सोते समय वृद्ध किसान और उनके छोटे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। शरीर में गोलियों के निशान भी मिले हैं। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी राजेश मोदक भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक टीम ने पड़ताल की। हत्या किसने और क्यों की, स्पष्ट नहीं हो सका है। चर्चा है कि वृद्धा और उसके जेठ के बीच संबंधों से घरवाले नाराज थे। पुलिस ने हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जाहिर की है। वृद्धा के पुत्र रामू ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
रंधीरपुरा निवासी गोपाल सिंह (65) तकरीबन दस साल से गांव में अपने चचेरे भाई रोशनलाल की पत्नी निर्मला देवी उर्फ तरसो (60) के साथ रहते थे। तकरीबन दस साल पहले रोशनलाल की मृत्यु हो गई थी। गोपाल की पत्नी की 15 साल पहले मृत्यु हो गई थी। गोपाल के दो बेटे और तीसरे बेटे का परिवार रुनकता (सिकंदरा) में रहता है, जबकि निर्मला देवी के तीन बेटे और विवाहित बेटी गांव में ही दूसरे मकान में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को निर्मला की पुत्री वीनेश का पांच साल का बेटा प्रांशु भी नानी के साथ सोने चला गया था। रात में दो नकाबपोश हमलावर घर में घुस आए। गोपाल और निर्मला की धारदार हथियार से और गोली मारकर हत्या कर दी। बाहर से कमरे की कुंडी लगाकर हमलावर भाग गए। घर में लूटपाट भी नहीं हुई। गुरुवार सुबह तकरीबन छह बजे वीनेश रोजाना की तरह मां के पास आई तो कुंडी बाहर से लगी देखकर चौंक गई। वह अंदर पहुंची तो निर्मला और गोपाल की लाशें पड़ी थीं। प्रांशु भी खून से लथपथ और भयभीत था।
पुलिस ने बताया कि दोनों के शरीर पर चोटों के निशान हैं। कनपटी पर गोली के भी निशान मिले। गांववालों ने बताया है कि पति की मौत के बाद निर्मला अपने जेठ के साथ रहने लगी थी। इससे परिवारवाले नाराज थे। एसपीआरए बबीता साहू का कहना है कि हत्याकांड में करीबियों का हाथ होने का अंदेशा है। जमीन को लेकर भी गोपाल सिंह की अपने बेटों से अनबन थी। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।