{"_id":"607539b0b69a795006415cee","slug":"two-person-dies-after-car-overturned-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, दो युवकों की मौत, एक घायल
Wed, 14 Apr 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:07 AM IST
सार
कार सवार युवक नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। माइलस्टोन 120 के समीप टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में सोमवार रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। बस्ती से नोएडा जा रहे स्वराज ट्रैक्टर की एजेंसी के डीलर और प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर की एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
यह हादसा एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-120 पर महावन के गांव कारब के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि नींद की झपकी से बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर कलाबाजी खाते हुए पलट गई। महावन पुलिस ने कार को कटर से काटकर बमुश्किल दोनों शवों को निकाला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर मार्ग को सुचारु किया।
विज्ञापन
सोमवार की देर रात सवा दो बजे यह हादसा होना बताया जा रहा है। कार सवारों की पहचान महावन पुलिस ने मिले मोबाइल से परिजनों से बात करके पहचान की। थाना प्रभारी सुनील जोशी ने बताया कि मृतक में सुधाशुं मिश्रा (28) पुत्र स्व. दिलीप मिश्रा निवासी खीरी गार्डन, सेंट बेसिल स्कूल (बस्ती) और सौरभ त्रिपाठी (24) पुत्र लखन त्रिपाठी निवासी हवेली, बाईपास हवेली (बस्ती) थे, जबकि कार सवार प्रदुम्य मिश्रा (22) पुत्र संजय मिश्रा निवासी कौशल कॉलोनी, सेंट बेसिल स्कूल (बस्ती) घायल हुआ है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बस्ती में स्वराज ट्रैक्टर की एजेंसी के डीलर सुधांशु और इंजीनियर सौरभ दिल्ली कार्य से जा रहे थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
पीसीएस 2020: कासगंज के लाडलों ने किया कमाल, वैभव बने डिप्टी कलक्टर तो किसान का बेटा बना प्रवक्ता
यूपी: जब बेटी को देना पड़ा दुष्कर्मी पिता के बच्चे को जन्म, दिल को झकझोर देगी पीड़िता की कहानी