फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people including woman arrested in smuggling cannabis by train

ट्रेन से गांजा तस्करी: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2020 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Aug 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Two people including woman arrested in smuggling cannabis by train
जीआरपी ने पकड़ा गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेस ट्रेन में गांजा की तस्करी हो रही है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर अब तक कई लोग गांजा तस्करी में पकड़े जा चुके हैं। शनिवार को जीआरपी ने एपी एक्सप्रेस से आए युवक और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


सीओ जीआरपी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जीआरपी की सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात एपी एक्सप्रेस से कैंट स्टेशन पर उतरे युवक पर शक हो गया। उसके साथ एक महिला और एक साल का बच्चा था। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पकड़ा गया युवक जितेंद्र मालाकार पूर्वी दिल्ली में जूस बेचता है। इसकी आड़ में वो गांजा भी बेच रहा था। ट्रेन में गांजे की तस्करी के दौरान पुलिस को शक नहीं हो, इसलिए उसने अपनी भाभी की बहन रवीना पत्नी मेराज निवासी दिल्ली को साथ ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया युवक मूल रूप से बंगाल और महिला बिहार की रहने वाली है। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वो कई बार विशाखापत्तनम से गांजा लाकर दिल्ली में बेच चुका है। उससे किसी ने गांजा नहीं मंगवाया था। इंस्पेक्टर जीआरपी विजय सिंह चक ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed