फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two people died and three injured In Mathura when scooter and car collided from behind to roadways bus

UP: बस चालक ने हाईवे पर अचानक लगाई ब्रेक, पीछे से घुसी स्कूटी और कार; दो की मौत... तीन घायल

Sun, 16 Jun 2024 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 07:12 PM IST
सार

छटीकरा में बस चालक ने हाईवे पर अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बस में पीछे से स्कूटी और कार घुस गई। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। 

विज्ञापन
two people died and three injured In Mathura when scooter and car collided from behind to roadways bus
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को रोडवेज बस ने सवारी उतारने के लिए हाईवे पर अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से स्कूटी सवार बस में घुसा। अचानक ब्रेक लगाने से उशके पीछे चल रहा कार सवार भी पीछे से घुस गया। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे और पिता घायल है। हादसा चौमुहां थाना क्षेत्र में छटीकरा ओवरब्रिज के पास सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर हुआ। 

विज्ञापन


आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के भीमनगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र वर्मा पुत्र महकूलाल अपनी पत्नी सीमा व बच्चों कुणाल 14 वर्ष और आयुष उम्र 11 वर्ष के साथ कार से बरसाना गए थे। वहां से श्रीराधा रानी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


आगे चल रही ईदगाह डिपो की रोडवेज के चालक ने सवारी उतारने के लिए छटीकरा ओवरब्रिज से पहले अचानक ब्रेक लगा दी। इसमें बस के पीछे चल रहा स्कूटी सवार पीछे से बस में ठुक गया। जितेंद्र की कार स्कूटी सवार को टक्कर मारती हुई बस में जा घुसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी सवार सतेंद्र कुमार चौधरी पुत्र निहाल चौधरी निवासी ग्राम रद्दू का नगला थाना सादाबाद उम्र 45 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवार घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। 

जेसीबी की मदद से बस को ऊपर उठाकर कार को बस के नीचे से बाहर निकाला। हादसे में स्कूटी सवार कार के इंजन और बस के बीच में फसा हुआ था उसे बाहर निकाला। वहीं कार सवार घायल महिला सीमा पत्नी जितेंद्र वर्मा ने सिटी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

थाना प्रभारी जैंत अजय वर्मा ने बताया हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। कार सवार घायल कुनाल 14 वर्ष, आयुष 11 वर्ष घायल हैं। वहीं बस से उतर रहे सोमचंद्र 50 वर्षीय पुत्र मानिकचंद्र ग्राम धुनकई थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद भी घायल हैं। जिसका सौ शेय्या अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

बस चालक फ्लाईओवर के ऊपर बस रोककर उतारते हैं सवारी

निगम की बसें अधिकतर बस स्टैंड पर नहीं रुकती हैं। फ्लाईओवर से होकर गुजर जाती हैं। सवारियां फ्लाइओवर के नीचे बस का इंतजार करती रह जाती हैं। यहां चालक की लापरवाही के चलते दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 



चौमुहां निवासी बंटी सिसोदिया ने कहा कि बस चालक अधिकतर सावरियों को फ्लाईओवर के ऊपर उतार कर निकल जाते हैं। चालक ऊपरी कमाई के चक्कर में लोकल सवारियों को बैठा लेते हैं। जहां सवारी का मन होता है वो वहां निगम की बसें रुकवा लेते हैं। जबकि चालक को बस स्टैंड पर ही बस रोकनी चाहिए। अधिकतर निगम की बसें छटीकरा फ्लाईओवर से होकर गुजरती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed