फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people confessed to the crime

Agra News: दो लोगों ने स्वीकारा अपराध

Tue, 20 Aug 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two people confessed to the crime
मैनपुरी। तमंचा सहित पुलिस द्वारा पकड़े गए दो लोगों ने न्यायालय में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मुकदमा नहीं लडऩे की बात कहने पर उनको अदालत उठने तक की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


थाना बिछवां पुलिस ने 17 सितंबर 1996 को तमंचा सहित अक्षय चौहान निवासी इन्नीखेड़ा थाना बिछवां को पकड़कर जेल भेज दिया था। जांच करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में भेज दी थी। मुकदमे की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जसीम खान के न्यायालय में हो रही थी।
विज्ञापन


थाना किशनी पुलिस ने एक दिसंबर 2015 को जगमोहन निवासी नवादा थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद को पकड़ा था। उसके पास से तमंचा बरामद करके जेल भेज दिया था। मुकदमे की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम विभा धामा के न्यायालय में हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से मुकदमा लड़ रहे जगमोहन और अक्षय ने न्यायालय में अपना अपराध स्वीकार करके मुकदमा नही लडऩे की बात लिखकर दी। दोनों को अदालत उठने तक की सजा सुनाई गई है। अक्षय चौहान पर 500 रुपया तथा जगमोहन पर 2000 रुपया का जुर्माना भी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed