एटा: झोपड़ी में आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पिपैरा निवासी कालीचरन उर्फ कारिंदा (40) पुत्र लालता प्रसाद और राधेश्याम (35) पुत्र बालकराम झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जल गए। कालीचरन के भाई शिवपाल ने बताया है कि गांव के बाहर मंदिर बनाया है, वहीं पर झोपड़ी डाली गई है। झोपड़ी में रोजाना की तरह कालीचरन सोने जा रहा था तभी गांव का ही रिश्ते का भतीजा राधेश्याम आ गया। दोनों में लंबे समय से दोस्ताना भी है। झोपड़ी में एक गाय भी बंधी थी। इनका कहना है कि मंगलवार की देरशाम अलाव जलाकर दोनों ताप रहे थे, इसके बाद सो गए।
ये भी पढ़ें- आगरा: आय से अधिक संपत्ति के केस में फंसे सेवानिवृत्त प्रधान सहायक
संभावना जताई जा रही हैं कि रात्रि के समय झोपड़ी में किसी तरह से आग लग गई और दोनों को भागने का मौका तक नहीं मिला, लेकिन गाय खूंटा उखाड़कर भागने में सफल रही। रात्रि में लोग घरों में सो रहे थे और आग लगने की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह ग्रामीण उठे तो झोपड़ी जली पड़ी थी, पास जाकर देखा तो दोनों के शव पूरी तरह से जल चुके थे, हड्डियां शेष बची थीं।
आगरा: पांच फरवरी से शुरू होगा टीकाकरण का दूसरा सत्र, इन लोगों को लगाया जाएगा टीका
झोपड़ी में आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हुई है। परिजनों ने आग लगने की वजह अलाव पर तापने से आग लगना बताया जा रहा है। दोनों के शवों के पास मिली शेष हड्डियों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। - ओपी सिंह, एएसपी