{"_id":"5ce8c9d1bdec22070a1aa3be","slug":"two-people-burnt-alive-after-trucks-collide-on-agra-gwalior-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-ग्वालियर मार्ग पर दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जलकर दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-ग्वालियर मार्ग पर दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जलकर दो लोगों की मौत
Sat, 25 May 2019 10:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 May 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-ग्वालियर मार्ग पर शुक्रवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रकों में आग लग गई। आगरा की तरफ से जा रहे ट्रक में दो लोग जिंदा जल गए, जबकि दूसरे ट्रक में सवार लोग जान बचाकर भाग गए।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को हटवाया। मृतक ट्रक के चालक और परिचालक बताए जा रहे हैं।
हादसा रात तकरीबन 12:30 बजे हुआ। थाना सदर क्षेत्र की ओर से एक ट्रक (आरजे 11 जीए 2408) टायर लेकर ग्वालियर की ओर जा रहा था, जबकि ग्वालियर से एक ट्रक (एमपी नंबर) गेहूं से भरा आ रहा था। सेवला में डिवाइडर नहीं है। यहां दोनों ट्रक आपस में टकरा गए।

चालक और परिचालक की मौत
ट्रकों में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। वहीं टक्कर की वजह से आगरा की ओर से जाते ट्रक के केबिन में चालक और परिचालक फंस गए। वो बाहर नहीं आ गए। ट्रकों में आग की वजह से हाईवे पर वाहन रुक गए।
सूचना पर थाना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में दमकल पहुंच गई। दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं ट्रकों में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगवाया।
आधा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्वालियर की ओर से आ रहे ट्रक में सवार लोग भाग खड़े हुए। वहीं मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
ग्वालियर हाईवे पर ट्रकों की टक्कर के बाद आग लगने की घटना के बाद जाम लग गया। पुलिस ने ट्रकों को क्रेन की मदद से रात तकरीबन डेढ़ बजे हटवाया। इसके बाद ही वाहनों का संचालन शुरू हो सका। एक घंटे तक जाम लगा।
दोनों ट्रकों पर लिखे नंबरों पर पुलिस ने कॉल किया। मगर, जिन लोगों ने काल रिसीव किया, उन्होंने ट्रकों के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। इससे पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
दोनों ट्रकों पर लिखे नंबरों पर पुलिस ने कॉल किया। मगर, जिन लोगों ने काल रिसीव किया, उन्होंने ट्रकों के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। इससे पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ा।