{"_id":"65706612f3d11139cd0038d0","slug":"two-patients-suffering-from-breathing-and-heart-problems-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-8611-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांस और हार्ट की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांस और हार्ट की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम
Wed, 06 Dec 2023 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 06 Dec 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
सांस और हार्ट की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम
- ओपीडी में 633 मरीजों को दिया गया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सर्दी के बीच जिले में सांस और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक मरीज सांस की दिक्कत से पीड़ित था तथा दूसरे मरीज को हार्ट अटैक पड़ा। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ देखी गई यहां 633 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। बालरोग विशेषज्ञ और फिजीशियन कक्ष में सर्वाधिक मरीज पहुंचे इनमें अधिकतर मरीज सर्दी जुकाम, सांस आदि बीमारियों से पीड़ित थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गडेरी निवासी 70 वर्षीय शेषपाल सिंह को सांस लेने में दिक्कत के चलते मंगलवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती निवासी नेकराम सिंह के 45 वर्षीय पुत्र चोखेलाल को मंगलवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 17 मरीज भर्ती कराए गए इनमें से तीन मरीजों को हालत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि शेषपाल को अंतिम सांसों में ही भर्ती कराया गया था वहीं चोखेलाल को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।