{"_id":"65340b8bc13397d8870a3b18","slug":"two-patients-including-a-youth-suffering-from-dengue-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-6303-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डेंगू पीड़ित युवक सहित दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डेंगू पीड़ित युवक सहित दो मरीजों ने तोड़ा दम
Sat, 21 Oct 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
डेंगू पीड़ित युवक सहित दो मरीजों ने तोड़ा दम
- जिला अस्पताल से तीन मरीज गंभीर हालत में किए गए रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। डेंगू से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। शनिवार को डेंगू पीड़ित युवक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पेटदर्द की दिक्कत से जूझ रही एक महिला ने भी जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
पिछले डेढ़ महीने से जिले में बुखार के मरीज देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुखार की रोकथाम के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बुखार पीड़ितों की लगातार मौत हो चुकी है। डेढ़ महीने में 40 से अधिक मरीजों की बुखार की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। बेवर थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ा निवासी कलेक्टर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र विजय कुमार को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। वह कुछ दिन जिला अस्पताल में भर्ती रहा यहां डेंगू की पुष्टि हुई थी। जब जिला अस्पताल में उसे आराम नहीं मिला तो तीन दिन पहले परिजन ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शनिवार की सुबह यहां उसकी मौत हो गई। निजी चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर के मोहल्ला चांदेश्वर रोड निवासी रामस्वरूप की 52 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी को पिछले कुछ दिनों से पेटदर्द की शिकायत थी। परिजन के अनुसार पेट में संक्रमण था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार को परिजन हालत बिगड़ने पर उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।