फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients died of respiratory problems and one patient died of heart attack

सांस की दिक्कत से दो और हार्ट अटैक से एक मरीज की मौत

Mon, 15 Nov 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two patients died of respiratory problems and one patient died of heart attack
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी तीन लोगों की सांस लेने में परेशानी और हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर किरकिच निवासी बाबूराम (65) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। परिजनों ने गंभीर हालत में रविवार की रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला बनवारी निवासी अवधेश कुमार (55) को सांस लेने की दिक्कत के चलते परिजनों ने रविवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी नारायन सिंह को रविवार की शाम अचानक हार्ट अटैक की शिकायत हुई वे बाथरूम में गिर गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 455 मरीज पहुंचे। जिनमें से 14 मरीजों को भर्ती कराया गया। तीन मरीज गंभीर हालत देखते हुए रेफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed