{"_id":"65f97c896dcba440ec0ca507","slug":"two-patients-died-due-to-jaundice-and-respiratory-problems-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-114613-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पीलिया और सांस की दिक्कत से दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पीलिया और सांस की दिक्कत से दो मरीजों की मौत
Tue, 19 Mar 2024 05:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
पीलिया और सांस की दिक्कत से दो मरीजों की मौत
जिला अस्पताल से तीन अन्य मरीज किए गए रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में बुखार के साथ ही लिवर संंबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में भर्ती पीलिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी तेज सिंह की 70 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को लिवर में दिक्कत थी। परिजन ने जांच कराई तो उन्हें पीलिया निकला। परिजन ने गंभीर हालत में सोमवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भोगांव के मोहल्ला जौहरी निवासी रिषभ सिंह की 22 वर्षीय पत्नी डौली को सोमवार की रात अचानक दिक्कत हुई। परिजन ने गंभीर हालत में डौली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सांस लेने में दिक्कत के चलते डोली की मौत हो गई। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल से तीन मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किए गए। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों मरीजों को गंभीर हालत मेंअस्पताल में भर्ती कराया गया था।